Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए चिंतित, तीसरी बार की मुख्यमंत्री से बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार आवश्यक बचाव उपकरण और संसाधन उपलब्ध करा रही। केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। इस वक्त टनल में फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।

20 Nov 2023

प्रधानमंत्री सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए चिंतित, तीसरी बार की मुख्यमंत्री से बात

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर चिंतित हैं। उनका कार्यालय भी बचाव अभियान पर नजर रख रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री तीन बार बातचीत कर राहत और बचाव कार्य की प्रगति की जानकारी ले चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार आवश्यक बचाव उपकरण और संसाधन उपलब्ध करा रही। केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। इस वक्त टनल में फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता से विशेषज्ञों की राय लेकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टनल में श्रमिक सुरक्षित हैं। उन्हें ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वह स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। राहत और बचाव अभियान पर उनकी नजर है। मेडिकल टीम भी टनल के पास तैनात है। श्रमिकों को जल्द बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News